फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, FIR दर्ज करने पर परिजनों ने लगाया जाम

Sun, 16 Feb 2025 05:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

मृतका के मामा वीरेंद्र शर्मा ने क्लिनिक के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने की शिकायत की। इसके विरोध में गुस्साए लोगों ने पोस्ट ऑफिस चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। हालात को काबू में करने के लिए एसडीएम आशुतोष रंजन ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सक पर कार्रवाई का आश्वासन दिया
विज्ञापन
जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बौलिया मोड़ स्थित एक क्लिनिक में रविवार को एक महिला की बंध्याकरण के पश्चात मौत हो गई है। मृतका नोखा थाना क्षेत्र के अमेठी गांव निवासी सोनू शर्मा की पत्नी सोनी शर्मा बताई जाती है। जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। इधर परिजनों ने सूर्या क्लिनिक के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जिससे लोगों में काफी गुस्सा है। 

विज्ञापन


मामले को लेकर मृतका के मामा वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को उसके भगिनी सोनी शर्मा का बौलिया मोड़ स्थित एक क्लिनिक में नसबंदी का ऑपरेशन कराया गया था। ऑपरेशन के बाद वहां के चिकित्सकों ने मरीज को छुट्टी दे दी और जब मरीज को लेकर हम लोग जाने लगे तो रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों क्लिनिक के चिकित्सक पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही सासाराम नगर थाने पर भी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज न करने का आरोप लगाया है। 

सासाराम नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से नाराज लोगों ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे को जाम कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और न ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम ने आश्वासन देकर सड़क कराया खाली 
सड़क जाम की सूचना पर पहुंची आसपास के कई थानों की पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन लोग सड़क से हटने को राजी नहीं हुए। प्रदर्शनकारी वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम आशुतोष रंजन ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए लोगों को सड़क से दूर हटाया। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पुनः बहाल हो गई। साथ ही सदर अस्पताल सासाराम में शव का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें