Election Commission : बिहार में वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत हो रही है। इस यात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी रहेंगे। साथ में वाम दल के नेता भी दिखाई पड़ेंगे।
बिहार में एक बार फिर राहुल गांधी आ रहे हैं। विपक्ष के द्वारा लगातार सत्तापक्ष पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया जा रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू कर रही हैं, जिसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और वाम दलों के बड़े नेता शामिल होंगे। यह यात्रा 17 अगस्त से शुरू हो रही है, जो 1 सितंबर तक चलेगी। यह यात्रा पूरे बिहार में की जानी है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य मतदाता सूची से नाम कटने के मामलों पर जनता को जागरूक करना और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराना है।