Bihar: कैमूर जिले के सारादोग गांव के 51 जनजाति परिवारों को सोलर पैनल से बिजली मिलेगी। BRBCL और SBPDCL ने CSR कोष से यह परियोजना शुरू की। इससे ग्रामीण विकास होगा और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कैमूर जिले के सारादोग गांव के 51 जनजाति परिवार अब बिजली के बल्ब जलाकर रात को रोशनी देख सकेंगे। गांव के इन घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस योजना के लिए भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड (BRBCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) ने पटना में एक समझौता किया है। दोनों कंपनियां मिलकर इस गांव को रोशन करेंगी।
बिजली मिलने से जनजाति समुदाय का विकास होगा और गाँव का पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। इस कार्यक्रम में BRBCL और SBPDCL के अधिकारी मौजूद थे। परियोजना की पूरी लागत BRBCL के CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) कोष से पूरी की जाएगी। यह कदम ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में सतत ऊर्जा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है।