निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम ने पटना के ग्रामीण कार्य विभाग में अधीक्षण अभियंता के रूप में पदस्थापित अधीक्षण अभियंता के आवास पर धावा बोला। आरोपी संजीव कुमार के पटना स्थित आवास एवं कार्यालय की तलाशी की। वह कंकड़बाग थाना क्षेत्र निवासी शिवकुंज, रोड नं0-4, पूर्वी इंदिरा नगर निवासी हंस कुमार के पुत्र हैं। निगरानी टीम ने आरोपी संजीव कुमार के आवास और कार्यालय से एक करोड़ बारह लाख अंठावन हजार इकतालीस रुपए के कागजात बरामद किए हैं, जो उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 44.38% अधिक है।
इस संबंध में निगरानी टीम का कहना है कि इस मामले में कांड संख्या 093/25 के तहत आरोपी अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके आवास और कार्यालय पर तलाशी के दौरान अभियुक्त संजीव कुमार के ठिकानों से चल/अचल संपत्ति बरामदगी हुआ। टीम ने नगद 7,56,000/- रुपए, पांच विभिन्न बैंकों का पासबुक, दस जमीन का मूल डीड, कई म्यूचुअल फण्ड / शेयर में निवेश के कागजात, पंजाब नॅशनल बैंक, कंकड़बाग शाखा में लॉकर और एक टाटा नेक्सॉन कार बरामद किया है। टीम ने कहा कि प्राप्त कागजातों का की जांच की जा रही है।