फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्व विधायक और डीसीएलआर के बीच विवाद का वीडियो वायरल, सरोज यादव ने दी ताला बंद करने की धमकी

Tue, 23 Sep 2025 12:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News: यह वीडियो खुद पूर्व विधायक द्वारा बनाया गया है। इस पर सरोज यादव का कहना है कि पिछले दो महीनों से डीसीएलआर उनके कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। इसी कारण वह किसी काम को लेकर मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सरोज यादव और डीसीएलआर के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सरोज यादव डीसीएलआर के कार्यालय में बैठे हैं और इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो रही है। विवाद बढ़ने पर डीसीएलआर ने ऊंची आवाज में पूर्व विधायक को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन सरोज यादव के बाहर नहीं जाने पर खुद बाहर निकल गए।

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो खुद पूर्व विधायक द्वारा बनाया गया है। इस पर सरोज यादव का कहना है कि पिछले दो महीनों से डीसीएलआर उनके कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। इसी कारण वह किसी काम को लेकर मिलने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि डीसीएलआर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

विज्ञापन


पढ़ें: लखीसराय में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 55 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, हुई दर्दनाक मौत; चालक गिरफ्तार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूर्व विधायक के समर्थकों ने इसकी कड़ी निंदा की है। वहीं विपक्षी नेताओं ने भी सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। विवाद के दौरान सरोज यादव ने डीसीएलआर का ताला बंद करने की धमकी भी दी थी। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें