फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा में किया बड़ा बदलाव, पूर्व मंत्री के भाई बने प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 30 Jan 2026 03:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Upendra Kushwaha Party: पिछले कई दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन, इन चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। आज उपेंद्र कुशवाहा सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी के नेताओं के साथ सामने आए और कई बातों को स्पष्ट कर दिया। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते उपेंद्रकुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए दिनारा से विधायक आलोक कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है। पटना में प्रेस करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा के सदस्य आलोक कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाती है। वहीं प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी को कार्यकारी अध्यक बनाया जा रहा है। यह दोनों आलोक कुमार को सहयोग करेंगे। इनके अलावा हिमांशु पटेल को प्रधान महासचिव पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। मदन चौधरी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) की जिम्मेदारी दी जा रही है।

विज्ञापन

पार्टी में टूट की बात पर न्यू प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

वही राष्ट्रीय लोक मोर्चा में टूट की बात प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार स्पष्ट कहा कि पार्टी में सबकुछ ठीक है। पार्टी को हर हाल में आगे लेकर चलना है। पार्टी में कहीं नाराजगी नहीं है। सबकुछ ठीक है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

पढ़ें- Bihar: कैथी लिपि से हिन्दी में अनुवाद का रेट तय, अब लोगों को नहीं होगी परेशानी; नीतीश सरकार ने कर दी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री संतोष सिंह के भाई हैं आलोक सिंह

आलोक कुमार सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनकी खूब चर्चा रही है। खास बात यह है कि उनके भाई संतोष सिंह भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी हैं और नीतीश कुमार के पिछले मंत्रिमंडल में श्रम संसाधन मंत्री रह चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उपेंद्र कुशवाहा ने आलोक कुमार सिंह के संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आलोक सिंह ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें