फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कैमूर में बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत, पेड़ के नीचे चला रहे थे मोबाइल

Fri, 06 Sep 2024 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Kaimur News: भगवानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आज शुक्रवार के दिन भगवानपुर थानाक्षेत्र के दो किशोरों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। दोनों शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिए गए हैं। दोनों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
किशोरों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के भगवानपुर थानाक्षेत्र के ओरगांव गांव के सिवान में इमली पेड़ के नीचे मोबाइल चला रहे दो किशोरों की बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान ओरगांव नगूला निवासी दीनानाथ राम के बेटे प्रिंस कुमार और सुगीया पोखर गांव निवासी मुंशी राम के बेटे नीरज कुमार के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


इधर, मौके पर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार भास्कर ने बताया कि दोनों गांव से बाहर सिवान में इमली के पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल चले रहे थे। उसी दौरान हल्की बारिश और मेघ गर्जन हुआ। जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने सदर अस्पताल में दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया है।
 
भगवानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आज शुक्रवार के दिन भगवानपुर थानाक्षेत्र के दो किशोरों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। दोनों शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिए गए हैं। दोनों की पहचान कर ली गई है। दोनों लोग कैमूर जिले के बताए जा रहे हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें