फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना सिविल कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर तीन कैदी फरार, पुलिस महकमे में मची हड़कंप

Thu, 15 Jun 2023 02:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: राजधानी पटना सिविल कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर तीन कैदी फरार हो गए। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, पीरबहोर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर तीन कैदी फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के सिविल कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर गुरुवार को तीन कैदी वाहन से फरार हो गए। कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना पीरबहोर सहित सभी थाने को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस लगातार फरार कैदियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। मामले की पुष्टि फुलवारी शरीफ शिविर मंडल कारा कैंप जेल के सुपरीटेंडेंट लालबाबू सिंह एवं पीरबहोर थाने के थानाध्यक्ष ने की है।

विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार को सोनू कुमार, पिता शंकर सिंह, पूर्वी नंद गोला निवासी, सोनू शर्मा, पिता अशोक शर्मा, भद्र घाट आलमगंज निवासी एवं नीरज चौधरी, पिता अनिल चौधरी, पटना सिटी चौक शिकारपुर निवासी गुरुवार को पेशी के लिए पटना के सिविल कोर्ट ले जाया गया था।

बताया जा रहा है कि पेशी के दौरान कैदी वाहन से उतरने के क्रम में कन्वेंट स्कूल के नजदीक से कैदी वाहन से कूदकर फरार हो गए। तीनों के भागने की सूचना मिलते हैं कैदी वाहन पर सवार सिपाहियों ने उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को चकमा देकर भीड़ के बीच वे तीनों भागने में सफल हो गए। आनन-फानन में कैदी लेकर गए सिपाहियों ने इसकी सूचना जेल के सुपरिटेंडेंट लालबाबू सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी पीरबहोर थाने को दी गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सभी फरार कैदियों की उम्र 22 वर्ष से 26 वर्ष के बीच बताई गई है। फुलवारीशरीफ जेल के सुपरिटेंडेंट लालबाबू सिंह ने बताया कि तीनों फरार कैदी अभी कुछ दिन पूर्व बेऊर जेल से ट्रांसफर होकर फुलवारी शरीफ शिविर मंडल कारा आए थे। इस मामले को लेकर टाउन डीएसपी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फुलवारीशरीफ जेल से कैदी वाहन से यह सभी कोट लाये जा रहे थे।

इसी क्रम में बीएन कॉलेज के नजदीक सड़क जाम थी। सड़क जाम छुड़ाने के लिए जैसे ही कैदी वाहन से सिपाही उतरे इसी क्रम में तीनों कैदी वाहन से कूदकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इन तीनों में नीरज चौधरी हत्या, लूट, डकैती के मामलों में जेल में बंद था। पुलिस का मानना है कि यह एक कुख्यात अपराधी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें