फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Awards 2026 : गणतंत्र दिवस पर बिहार का मान, कला और विज्ञान में तीन विभूतियों को पद्मश्री

Sun, 25 Jan 2026 07:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस सूची में बिहार की तीन ऐसी प्रतिभाओं के नाम भी शामिल हैं। बिहार से इस बार कला और विज्ञान जगत की उन हस्तियों को चुना गया है, जिन्होंने जमीन से जुड़कर अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति ने इस वर्ष कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजने की मंजूरी दी है। इस सूची में बिहार के तीन हस्तियों में भरत सिंह भारती, विश्वबंधु और गोपाल जी त्रिवेदी के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपनी साधना से न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। विश्वबंधु को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। कुल 131 पुरस्कारों में दो युगल पुरस्कार भी शामिल हैं। 131 पुरस्कारों में 5 विभूतियों को पद्म विभूषण, 13 विभूतियों को पद्म भूषण और 113 विभूतियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


बिहार की इन हस्तियों ने बढ़ाई शान
बिहार के लिए यह गौरव का क्षण है क्योंकि कला और विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया गया है। बिहार से इस बार कला और विज्ञान जगत की उन हस्तियों को चुना गया है, जिन्होंने जमीन से जुड़कर अपनी पहचान बनाई। लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले भारत सिंह भारती को कला क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया है। कला की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले विश्वबंधु को मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा गया है। यह उनकी कला साधना के प्रति राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजलि है। विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवाचार और शोध को नई ऊंचाई देने वाले गोपाल जी त्रिवेदी को भी पद्मश्री की सूची में स्थान मिला है।

नारी शक्ति और वैश्विक पहचान
इस बार की सूची में महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर विशेष जोर दिखा है। कुल 19 महिलाओं को पद्म सम्मानों से नवाजा गया है। इसके अलावा, वैश्विक पटल पर भारत का नाम रोशन करने वाले 6 विदेशी श्रेणी के व्यक्ति भी इस गौरवपूर्ण सूची का हिस्सा हैं। वहीं, अपनी पूरी उम्र समाज और सेवा को समर्पित करने वाले 16 व्यक्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन


जानिए उन विभूतियों को 
भरत सिंह भारती 1962 से पटना आकाशवाणी से जुड़े हैं, जो अपने मधुर गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध करते रहे हैं। बताया जाता है कि उन्होंने विश्व में भोजपुरी लोकगीत को पहुंचाया है। उन्होंने मॉरिशस में लगभग 35 से ज्यादा कार्यक्रम किया है। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर समान रूप से भोजपुरी लोकगीत के कार्यक्रम किए। इन्हें बिहार सरकार ने भी कला के क्षेत्र में सम्मानित किया है। सुप्रसिद्ध लोक नर्तक और गुरु विश्व बंधु को साल 2026 के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वहीं राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के पूर्व कुलपति रहे डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी फसलों की उन्नत तकनीक और विज्ञान आधारित कृषि पर उनके लेख और व्याख्यान आज भी नीति निर्माताओं और किसानों के लिए पथ-प्रदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें