फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: जमीन विवाद को लेकर बैठी पंचायत में गोलीबारी, दो लोगों की मौके पर मौत; तनाव के बीच छावनी बना गांव

Sun, 25 Jan 2026 06:58 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: रोहतास जिले के डुमरिया गांव में जमीन विवाद की पंचायत बैठक के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव है। एसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सासाराम मुफस्सिल थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद को लेकर चल रही पंचायत बैठक के दौरान गोलीबारी हो गई। इस घटना में दो लोगों की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
बहस बढ़ने के बाद चलीं गोलियां
जानकारी के अनुसार, डुमरिया गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को सुलझाने के लिए पंचायती चल रही थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और विवाद इतना उग्र हो गया कि अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई।

पढ़ें- Crime: बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार मैट्रिक के छात्र की गोली मारकर हत्या की; गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क
विज्ञापन

 
घटना के बाद गांव में तनाव
दो लोगों की मौत की खबर फैलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश देखा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में तनाव बना हुआ है और लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

 
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रोहतास के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ सासाराम मुफस्सिल थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद है। गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें