फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बर्थडे पार्टी में खाने-पीने को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में एक युवक को गोली मार दी

Thu, 02 Jan 2025 04:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर जिले में बर्थडे पार्टी में खाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारी गई। घायल युवक का इलाज पटना में चल रहा है।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर में बर्थडे पार्टी का जश्न देखते ही देखते खून-खराबे में बदल गया। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार स्थित होटल के पास बर्थडे पार्टी में हुए विवाद को लेकर एक युवक पर फायरिंग कर दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों द्वारा युवक को अनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के महादेव रोड निवासी सिद्धनाथ चौरसिया का 18 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंच गए। जहां पुलिस को देख वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और दोनों के बीच नोक-झोंक भी हो गई। हंगामे की वजह से सदर अस्पताल में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

बर्थडे पार्टी में क्यों हुई फायरिंग
वहीं, सूचना पर एएसपी परिचय कुमार आरा सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। मामले को लेकर एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि बर्थडे पार्टी के दौरान खाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें गोली चली है। इस फायरिंग में आशीष कुमार घायल हो गए हैं। गोली किसने और क्यों चलाई, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें