राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाया गया राजस्व महा–अभियान 20 सितंबर (शनिवार) को समाप्त हो गया। अभियान के दौरान लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी दिखाई। इस दौरान विशेष शिविरों में कुल 44,42,152 आवेदन प्राप्त हुए।
सबसे अधिक आवेदन जमाबंदी में त्रुटि सुधार के लिए आए, जिनकी संख्या 33,34,352 रही। इसके अलावा ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन करने के लिए 5,68,751 आवेदन, उत्तराधिकार नामांतरण के लिए 2,92,020 आवेदन और बंटवारा नामांतरण के लिए 2,47,029 आवेदन प्राप्त हुए।