फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कैमूर में तीज की खुशियां मातम में बदली, पोखर में डूबे तीन भाई-बहन, दो की मौत; परिजन बेसुध

Tue, 26 Aug 2025 08:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar: तीनों को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंशिका और खुशबू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नेहा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहारी गांव में तीज पर्व के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के ही एक पोखरे (तालाब) में नहाने गए एक ही परिवार के तीन बच्चे डूब गए। हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का इलाज रामगढ़ रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीज पर्व पर गजेंद्र यादव की तीन बेटियां अंशिका कुमारी (13 वर्ष), खुशबू कुमारी (11 वर्ष) और नेहा कुमारी (12 वर्ष) नहाने के लिए पोखरे में गई थीं। नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और किसी तरह तीनों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


पढ़ें: 20 साल से बंद मकान का दावा निकला झूठा? कटिहार में कांग्रेस बनाम प्रशासन; क्या है पूरा मामला

तीनों को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंशिका और खुशबू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नेहा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें