फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में तीज पर्व की खुशियां मातम में बदली, मिट्टी लाने गई किशोरी की डूबने से मौत

Tue, 26 Aug 2025 07:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: ग्रामीणों की मदद से अंशु कुमारी को पानी से बाहर निकाल लिया गया और उसे इलाज के लिए हरनौत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, वर्षा कुमारी को नहीं बचाया जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के गोह थाना क्षेत्र के गंगटा गांव में तीज पर्व की तैयारियों के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी लाने गई तीन सहेलियों में से 13 वर्षीय वर्षा कुमारी की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य को ग्रामीणों ने तत्परता से बचा लिया।

क्या था मामला

विज्ञापन

मृतका वर्षा कुमारी, मनोज यादव की बेटी थी। वह अपनी सहेलियों अंशु कुमारी और 9 वर्षीय प्रियांशु कुमारी के साथ गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर मिट्टी लेने गई थी। इसी दौरान पईन पार करते वक्त वर्षा और अंशु गहरे पानी में चली गईं। पीछे से आ रही प्रियांशु ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी।

पढ़ें:  'मुसलमानों को दूध से मक्खी की तरह निकाला, शाहनवाज भी किनारे', कांग्रेस नेता अलका लांबा का भाजपा पर हमला

बचाव और इलाज

विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से अंशु कुमारी को पानी से बाहर निकाल लिया गया और उसे इलाज के लिए हरनौत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, वर्षा कुमारी को नहीं बचाया जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रशासनिक पहल
घटना की जानकारी मिलते ही हरनौत अंचल के सीओ सोनू कुमार और गोह थाना प्रभारी विजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें