फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: मतगणना से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, बोले- काउंटिंग प्रक्रिया धीमी करने की हो रही साजिश

Thu, 13 Nov 2025 11:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

विधानसभा चुनावों में मतदान के बाद कल होने वाली वोटों की गिनती से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि काउंटिंग प्रक्रिया धीमी करने के लिए साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
मतगणना से पहले तेजस्वी ने लगाए ये आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कल होने वाली मतगणना से पूर्व गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें विश्वसनीय अधिकारियों से जानकारी मिली है कि मतगणना प्रक्रिया को धीमा करने और महागठबंधन की जीती हुई सीटों की घोषणा में देरी करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि दबाव बनाने के लिए एनडीए की सीटों की घोषणा पहले की जा सकती है, जबकि महागठबंधन की बढ़त वाली सीटों को रोककर रखा जाएगा।

विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा कि हमें अधिकारियों से सूचना मिली है कि उन्हें फोन किए जा रहे हैं और मीटिंग के लिए बुलाया जा रहा है। कल इस तरह की साजिश की जाएगी कि पूरी काउंटिंग प्रक्रिया धीमी पड़ जाए। महागठबंधन की जीती हुई सीटों और बढ़त वाली सीटों की घोषणा रोकी जाए और पहले एनडीए की सीटें घोषित की जाएं, ऐसी रणनीति अपनाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Bihar Election : मतगणना से पहले पोस्टरबाजी, नीतीश के लिए कहा- शेर अभी जिंदा है; तेजस्वी की बनाई सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह पूरे मामले का तत्काल संज्ञान ले और सुनिश्चित करे कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के संपन्न हो।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद कल सवेरे आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें