फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोलीबारी में घायल किशोरी अंजली की मौत, पूर्व विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण

Fri, 25 Jul 2025 04:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव में 7 जुलाई को दो पक्षों के बीच हुए विवाद और गोलीबारी की घटना में घायल 17 वर्षीय अंजली कुमारी की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराईपुर गांव में 7 जुलाई को हुए मारपीट और फायरिंग की घटना में घायल किशोरी अंजली कुमारी (17) की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मृतका लक्ष्मण प्रसाद की पुत्री थी और उसे गोली बाएं जांघ में लगी थी। इलाज के क्रम में उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया कि गोराईपुर गांव में अशोक पासवान और इंदल पासवान के बीच पूर्व के विवाद को लेकर 7 जुलाई की सुबह कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट और गोलीबारी में बदल गई। इसी दौरान अंजली अपने भाई को बुलाने गांव के चौकीदार के पास गई थी, तभी आंगनबाड़ी केंद्र के पास उसे गोली लग गई।

ये भी पढ़ें: लखीसराय में सनसनीखेज वारदात, 14 वर्षीय किशोर का झाड़ियों में मिला रक्तरंजित शव, गोली लगने की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद अंजली को पहले नगरनौसा अस्पताल, फिर बिहारशरीफ सदर अस्पताल और अंत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। नगरनौसा थाना अध्यक्ष शशि रंजन मिश्रा ने बताया कि इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें