फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में ऑपरेशन के दौरान शिक्षिका की मौत, परिवार का आरोप- चिकित्सा लापरवाही से गई जान

Fri, 26 Sep 2025 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News: नोबेल हॉस्पिटल में करीब तीन घंटे के उपचार के बावजूद मधु वर्मा की जान नहीं बचाई जा सकी। परिवार का कहना है कि बच्चेदानी के ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही मधु वर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी अस्पताल में हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में एक बार फिर चिकित्सा लापरवाही का मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक महिला शिक्षिका की बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी सुनील कुमार की 45 वर्षीया पत्नी मधु वर्मा के रूप में की गई है। मधु वर्मा नूरसराय प्रखंड के नेउसरा मिडिल स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन


दो अस्पतालों में हुआ इलाज
पति सुनील कुमार के अनुसार, शुक्रवार की सुबह उन्होंने अपनी पत्नी को बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए लहेरी थाना क्षेत्र स्थित रामचंद्रपुर के माता कुंती देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक जांच पूरी हो चुकी थी और डॉक्टर ने आश्वासन दिया था कि ऑपरेशन के तीन-चार दिन बाद ही मरीज सामान्य हो जाएगी।
हालांकि, एनेस्थीसिया देने के बाद अचानक से स्थिति गंभीर हो गई। डॉक्टर ने तुरंत बताया कि मरीज की हालत खराब हो गई है और उसे हायर सेंटर ले जाना आवश्यक है। इसके बाद डॉक्टर ने ही मरीज को दीपनगर थाना क्षेत्र के नोबेल हॉस्पिटल में स्थानांतरित करवाया।
विज्ञापन


तीन घंटे के इलाज के बाद मौत
नोबेल हॉस्पिटल में करीब तीन घंटे के उपचार के बावजूद मधु वर्मा की जान नहीं बचाई जा सकी। परिवार का कहना है कि बच्चेदानी के ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही मधु वर्मा की मौत हो गई। यह स्पष्ट रूप से चिकित्सा लापरवाही का मामला है। 

पढ़ें: शिवहर में डॉक्टर की बेरहमी से हत्या, शव बांध के नीचे फेंका गया; पत्नी और 4 बच्चों की दुनिया उजड़ी

अस्पताल प्रशासन मौन
इस गंभीर मामले में जब दोनों अस्पतालों नोबेल हॉस्पिटल और माता कुंती देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टरों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो किसी भी डॉक्टर ने फोन का जवाब नहीं दिया। यह रवैया और भी अधिक संदेहास्पद लगता है।
विज्ञापन


शिक्षा जगत को नुकसान
मधु वर्मा का निधन न केवल उनके परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है बल्कि शिक्षा जगत के लिए भी एक बड़ा नुकसान है। एक समर्पित शिक्षिका के रूप में वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करती थीं। वहीं इस मामलें में दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि ईलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस मामलें की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें