फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले एसपी, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने की दी हिदायत

Mon, 22 Sep 2025 12:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News: एसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक श्री राज ने रविवार की रात आरा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों व जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में एसपी आरा नवादा थाना क्षेत्र स्थित त्रिभोनी मोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने तैनात Dial 112 की टीम से ड्यूटी संबंधी जानकारी ली और उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने तथा आमजन से बेहतर संवाद कायम करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में पेट्रोल लेने को लेकर दो पक्षों में झड़प, मारपीट के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम

एसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें