फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दुर्गावती नदी पर पुल बनने से ग्रामीणों की सालों पुरानी मांग होगी पूरी, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

Wed, 21 May 2025 12:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

बरसों से दुर्गावती और सुवरा नदी पर पुल की बाट जोह रहे ग्रामीणों की मांग जल्द ही पूरी होने जा रही है। अधिकारियों द्वारा कार्य के लिए स्थल निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर के दूघरा गांव के पास दुर्गावती नदी पर पुल निर्माण की दिशा में आज महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिली। ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ और जूनियर इंजीनियर ने स्थल का निरीक्षण किया, जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। अमर उजाला ने इस मुद्दे को रामगढ़ उपचुनाव के दौरान प्रमुखता से उठाया था और अब इसका असर दिखाई देने लगा है।

विज्ञापन


ग्रामीण वर्षों से दुर्गावती और सुवरा नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे थे। हर चुनाव में वोट बहिष्कार की चेतावनी दी जाती थी। दुर्भाग्यवश समय पर इलाज नहीं मिलने से कई गर्भवती महिलाओं की जान भी जा चुकी है। बच्चे बेहतर शिक्षा से वंचित रह जाते थे और बुजुर्गों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता था।

ये भी पढ़ें: Bihar News :  विशेष निगरानी इकाई टीम ने की बड़ी कार्रवाई, बीडीओ और अकाउंटेंट को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


गांव के अरविंद सिंह ने बताया कि पुल बन जाने के बाद लोगों को दिल्ली-कोलकाता हाईवे, नजदीकी पीएचसी और रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए अब 12 से 15 किलोमीटर की जगह केवल 2 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।

गौरतलब है कि बरसात के दिनों में नदी में बाढ़ आने के कारण पानी का बहाव तेज हो जाता है, इसके बावजूद ग्रामीण जोखिम उठाकर मरीजों को खाट पर अस्पताल ले जाते थे। अब जब अधिकारी स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे चिलचिलाती धूप में भी खुशी से नाचते-झूमते नजर आए।
विज्ञापन


स्थल पर पहुंचे सहायक अभियंता अद्वित ने बताया कि दूघरा, मानिकपुर में जहां दुर्गावती और सुवरा नदियां मिलती हैं, वहां पुल की मांग थी। हम इसका निरीक्षण कर रहे हैं, चेकलिस्ट तैयार की जा रही है। काम शुरू होने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन यह अवश्य होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें