फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में नहर में पलटी स्कॉर्पियो, मां-बेटी की मौत; दो लोगों की हालत गंभीर; जानिए पूरा मामला

Sun, 17 Aug 2025 05:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं दोनों घायलों को एम्स में भर्ती करवाया गया है। इधर, लोगों का कहना है कि चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद स्कॉर्पियो की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो छोटी सोन नहर में पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो के अंदर बैठी सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान सायरा खातून और उनकी बेटी रुकसाना परवीन के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान मो हैदर आलम और मो एहसान अंसारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


सोन नहर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पालीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम छा गया है। मृतक बेटी के पति सरफराज आलम ने बताया कि वे सभी बेतिया से औरंगाबाद जिले के नवीनगर जा रहे थे। इसी दौरान महाबलीपुर के पास, छोटी सोन नहर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। 
पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, पॉश इलाके में घर घुस कर अपराधियों ने मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


सास और पत्नी की मौत हो चुकी है
सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य पालीगंज अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि उनकी सास और पत्नी की मौत हो चुकी है। जबकि उनके ससुर और चालक घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटना भेजा जा रहा है। पालीगंज अनुमंडल के डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और स्कॉर्पियो में सवार सभी घायलों को पालीगंज अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि ये दोनों रिश्ते में मां-बेटी थीं। वहीं इस घटना में जीवित बचे पिता और चालक का इलाज पटना के अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें