फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सार्वजनिक स्थलों पर फूहड़ गाने बजाए तो खैर नहीं, उप मुख्यमंत्री ने जारी किए आदेश

Thu, 05 Feb 2026 08:41 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : समाज में फूहड़ता परोसने वालों और महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले गानों पर अब सीधे प्राथमिकी दर्ज होगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बसों, ऑटो और सार्वजनिक स्थलों पर बजने वाले अश्लील गानों के दिन अब लदने वाले हैं। बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लीलता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि समाज में फूहड़ता परोसने वालों और महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले गानों पर अब सीधे प्राथमिकी दर्ज होगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: गर्ल्स हॉस्टल हत्याकांड का सच बताने के लिए IPRD कार्ड मांगा, फिर मीडिया को जवाब नहीं दे सकी पुलिस

जिलों के एसपी को विशेष अभियान का निर्देश
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों को एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस आदेश के तहत अब बस, ट्रक, ऑटो-रिक्शा और अन्य सार्वजनिक वाहनों में दोहरे अर्थ वाले भोजपुरी, मगही, मैथिली या किसी भी अन्य भाषा के गाने बजाना अपराध की श्रेणी में आएगा। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे सड़कों पर उतरकर औचक निरीक्षण करें और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : PMCH को विश्वस्तरीय बनाने की कवायद, सीएम नीतीश कुमार ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा
विज्ञापन


बच्चों की मानसिकता और महिला सुरक्षा पर खतरा
इस कड़े फैसले के पीछे की वजह स्पष्ट करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर बजने वाले अश्लील गानों का सबसे बुरा असर बच्चों की कोमल मानसिकता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ये गाने न केवल समाज में गंदगी फैलाते हैं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान को भी गहरी चोट पहुंचाते हैं। समाज को इस फूहड़ता से मुक्त कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अश्लीलता फैलाने वाले वीडियो या ऑडियो के खिलाफ कोई समझौता नहीं होगा। सार्वजनिक स्थलों पर नियम तोड़ने वालों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही सार्वजनिक परिवहन की निगरानी बढ़ाई जाएगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि भोजपुरी और क्षेत्रीय भाषाओं की गरिमा वापस लाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बीच शहर में कचरा निस्तारण केंद्र बनने पर विरोध, कहा- सरकार लोगों की जान के साथ न करे खिलवाड़

सोशल मीडिया और डीजे पर भी नजर
बताया जा रहा है कि इस आदेश के बाद अब पुलिस शादी-ब्याह और अन्य आयोजनों में बजने वाले डीजे पर भी नजर रखेगी। सरकार का मानना है कि अश्लील शब्द और दोहरे अर्थ वाले संवाद समाज में हिंसा और छेड़खानी जैसी घटनाओं को बढ़ावा देते हैं। गृह मंत्री सम्राट चौधरी के इस आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय स्तर पर इसकी गाइडलाइन तैयार की जा रही है ताकि जल्द ही पूरे प्रदेश में धरपकड़ शुरू की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें