फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लॉटरी के अवैध कारोबार को देख रोहतास पुलिस हैरान, 45 करोड़ के अवैध टिकट के साथ पांच लोग गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 06:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

बिहार में लॉटरी के अवैध कारोबार को देख रोहतास पुलिस हैरान रह गई। 45 करोड़ के अवैध टिकट के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार की है।
विज्ञापन
सासाराम पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासाराम जिले में लॉटरी के अवैध कारोबार के खिलाफ पटना एसटीएफ और रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हालांकि, पुलिस की यह कार्रवाई बीते 14 जनवरी से ही चल रही है और इस कार्रवाई के दौरान लगभग 45 करोड़ के अवैध लॉटरी के साथ प्रिंटिंग प्रेस, लैपटॉप और मोबाइल सहित कुल चार करोड़ के उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


मामले में गुरुवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश ने बताया कि चेनारी थानाध्यक्ष को थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर स्थित गजानन सिद्धी विनायक फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में अवैध रूप से लॉटरी टिकट कूपन छापने, रखरखाव, वितरण और विक्रय करने की जानकारी मिली थी। इसका सत्यापन कर रोहतास पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी सासाराम-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित हुई और चेनारी थाना क्षेत्र के कई ठिकानों पर छापामारी किया गया।

इसके क्रम में गजानन सिद्धि विनायक फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में संचालित अवैध लॉटरी कारखाने का भंडाफोड़ हुआ। उन्होंने बताया कि परिसर में 103 मजदूर लॉटरी छपाई का कार्य करते हुए पकड़े गए और अवैध लॉटरी छपाई में गिरफ्तार मैनेजर मनीष कुमार द्वारा अवैध लॉटरी छपाई के मुख्य सरगना डेहरी निवासी पवन झुनझुनवाला के नाम का खुलासा किया गया। उन्होंने बताया कि पवन झुनझुनवाला लॉटरी सहित कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन




छापेमारी के दौरान राइस मिल परिसर से 420 कॉटन सील पैक, 722 कॉटन खुला पैक लॉटरी टिकट, सादा कागज ए 3 साइज 830 कार्टून, एक तरफ प्रिंट हुआ कागज 419 कार्टून, मोबाइल 22 पीस, छह कलर ऑफसेट मशीन, कलर प्रिंटर मशीन, कंप्यूटर मॉनिटर 20, यूपीएस 20, सीपीयू 18, फोटो कॉपियर 1, लैपटॉप 3, बिल प्रिंटर 2 और डीवीआर 1 सहित कई अन्य मशीन जब्त किए गए हैं, जिनका अनुमानित कीमत लगभग चार करोड़ आंका गया है।

विज्ञापन


बता दें कि रोहतास जिले में पिछले कई वर्षों से अवैध लॉटरी का कारोबार जारी था। हालांकि, समय- समय पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही थी। परंतु पिछले दो तीन वर्षों से जिले में अवैध लॉटरी बिक्री चरम सीमा पर थी। अब इसी को लेकर 14 जनवरी को पटना एसटीएफ के साथ रोहतास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के डेहरी सहित कई ठिकानों पर छापेमारी करके अवैध लॉटरी कारोबार से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार लोगों के निशानदेही पर चेनारी थाना अंतर्गत खुरमाबाद में गजानन सिद्धि विनायक फूड प्राइवेट लिमिटेड परिसर में भी अवैध लॉटरी छपाई को लेकर छापेमारी की गई। जहां अवैध लॉटरी के कारोबार से जुड़े संसाधनों को देखकर पुलिस के होश उड़ गए। प्रेस वार्ता के दौरान रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन दिलीप कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बल मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें