फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुबारकपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क अधूरी, निर्माण में घोटाले के आरोप; ग्रामीण नाराज

Sun, 29 Jun 2025 01:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar: ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विधायक और संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क के बीच से ढलाई अधूरी छोड़ दी गई है, जिससे मुबारकपुर गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी अधूरी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर के मोहनिया प्रखंड के मुबारकपुर गांव से भदौलिया मुख्य सड़क को जोड़ने के लिए स्थानीय विधायक संगीता कुमारी के विधायक निधि से करीब 8 लाख 11 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण न तो पूरा हुआ और न ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण का काम आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। महज छह महीने में ही इस अधूरी सड़क में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं और कई जगहों पर सड़क टूट भी चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने पूरा पैसा निकाल लिया, लेकिन सड़क का काम पूरा नहीं कराया गया।

स्थानीय निवासी बताते हैं कि सड़क निर्माण में कई खामियां हैं। ईंट बिछाकर सिर्फ तीन इंच की ढलाई की गई, लेकिन दोनों किनारों पर मिट्टी नहीं भरी गई। इसके कारण बारिश के समय सड़क जल्दी टूटने लगी है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा हो जाता है।

विज्ञापन


पढ़ें: शादी के छह महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, परिजनों को ससुराल में बंधक बनाया

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विधायक और संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क के बीच से ढलाई अधूरी छोड़ दी गई है, जिससे मुबारकपुर गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच पाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे वे आए दिन गिरकर घायल हो जाते हैं। किसानों ने बताया कि सड़क किनारे मिट्टी नहीं डाले जाने से खेतों की सिंचाई भी बाधित हो रही है। सिंचाई के समय अगर कोई भारी वाहन इस सड़क से गुजरेगा तो सड़क पूरी तरह से टूट जाएगी। ग्रामीणों ने इस मामले में जिला प्रशासन से तत्काल जांच कराने और दोषी ठेकेदार एवं अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें