फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : विधान सभा पहुंचकर भी तेज प्रताप बाहर से ही लौटे, काला ड्रेस नहीं पहनने पर कही यह बात

Tue, 22 Jul 2025 07:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज विधान सभा पहुंचे, लेकिन फिर बाहर से घूमकर वह वापस लौट गए। तेज प्रताप आज इस लिए भी अलग दिखाई दे रहे थे, जब पूरा विपक्ष काले लिबास में था जबकि तेज प्रताप सफेद कुरता पैजामा में दिख रहे थे।  
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के द्वारा पार्टी से निष्काषित किये जाने के बाद आज पहली बार मंगलवार को तेज प्रताप यादव विधान मंडल पहुंचे, लेकिन सदन के अंदर बिना प्रवेश किये बाहर से ही घूमकर वापस चले गये। अंदर नहीं जाने पर जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तब तेज प्रताप यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में वह सदन की कार्यवाही में शामिल हो सकते हैं। तेज प्रताप यादव से यह पूछने पर कि पूरा विपक्ष आज काले कपड़े में आये हैं, लेकिन आप सादे लिबास में हैं, ऐसा क्यों? इसके जवाब में तेज प्रताप यादव मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गये। उन्होंने कहा कि विपक्ष के विरोध में मैं उनके साथ खड़ा हूं।

विज्ञापन


 विपक्षी दल बिहार विधानसभा और विधान परिषद में काला कपड़ा पहनकर सरकार सरकार का विरोध कर रहा है। मानसून सत्र के दूसरे दिन विधान सभा और विधान परिषद में, विपक्ष के सभी सदस्य काले कपड़े पहनकर आये थे। यहां तक कि विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी काली साड़ी पहनकर सदन आई थी। विपक्षी सदस्यों को काले कपड़े में देखकर विधान परिषद के स्पीकर ने भी मुस्कुराते हुए कह दिया था कि मैं कामना करता हूं कि आप इसी तरह हमेशा काले कपड़ों में रहें। 

तेज प्रताप यादव को लालू प्रसाद यादव ने पार्टी से निष्काषित कर दिया था। इसके बाद वह आज भी सदन पहुंचे, लेकिन सदन के अंदर नहीं गये। जब वह सदन से निकलने लगे तभी पत्रकारों ने तेज प्रताप यादव से यह पूछा कि क्या नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति बन सकते हैं?  तो इसके जवाब में तेज प्रताप यादव ने कहा कि क्या बनना चाहिए क्या नहीं बनना चाहिए ये वही लोग जानेगा। फिर धीरे से कहा कि नीतीश जी क्या बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें