पटना में हत्या के दौरान अंधाधुंध फायरिंग से दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
राघोपुर निवासी पटना के मुन्नाचक में रहते थे
मृतक मूल रूप से वैशाली के राघोपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में मुन्नाचक में रहते थे। बताया गया है कि वे किसी काम से अपनी कार से लौटे थे और घर के ठीक पहले एक गली में स्थित होटल से कुछ खाने का सामान खरीद रहे थे। उसी दौरान, अपराधियों ने उन पर छह गोलियां चलाईं, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े।
पुलिस अस्पताल भी ले गई, लेकिन मौत हो चुकी थी
घटना की सूचना मिलते ही, चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल राजकुमार राय को पीएमसीएच अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, घटना स्थल पर पूर्वी एसपी परिचय कुमार, एएसपी सदर अभिनव, कंकड़बाग थाना प्रभारी अभय कुमार और चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।