फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेजस्वी के MLC ने विधान मंडल परिसर में शराब की डिलीवरी का किया दावा, पहुंचाने वाले कौन हैं? यह भी बताया

Thu, 26 Feb 2026 12:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Liquor Ban Law: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई और राजद एमएलसी सुनील सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पैसा देकर आसानी से बिहार में कहीं भी आसानी से शराब की डिलीवरी हो सकती है। उन्होंने दावा कि बजट सत्र के आखिरी दिन वह विधान मंडल परिसर में शराब मंगवाकर दिखाकर देंगे। 
विज्ञापन
राजद एमएलसी सुनील सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शराबबंदी पर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष सरकार को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। आज विधान परिषद् सदस्य और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी ऐसी योजना नहीं चल रही है, जिसमें भ्रष्टाचार नहीं है। नल जल योजना, आवास योजना समेत सभी में भ्रष्टाचार व्यापत है। उन्होंने शराबबंदी को फेल बताते हुए कहा कि 2016 से पहले जितनी शराब बिहार में आती थी, उससे कई गुना ज्यादा शराब बंदी के बाद आ रही है। यूपी, झारखंड और बंगाल से आराम से शराब आ रही है और अवैध रूप से बेची जा रही है। युवा पीढ़ी बर्बाद हो गई।

विज्ञापन


ऐसी कोई जगह नहीं पैसा देकर शराब की डिलीवरी नहीं हो जाए
एमएलसी सुनील ने कहा कि कम उम्र के युवा सूखे नशे का शिकार हो गए हैं। सीएम नीतीश कुमार राजा राम मोहन राय बनना चाहते थे लेकिन वह नहीं बन पाएं। वह शराबबंदी लागू करवा नहीं पाएं। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को मैं इसी सदन के प्रागंण में शराब की लाइव डिलीवरी करवा दूंगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप लोग कैमरा लेकर आइएगा मैं लाइव दिखा दूंगा। उन्होंन कहा कि केवल यहां ही नहीं अणे मार्ग में भी शराब की आसानी से डिलीवरी हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कोई ऐसी जगह नहीं है जहां पर पैसा देकर शराब की डिलीवरी नहीं हो जाए। जहां पर बड़े बड़े मंत्री और नेताओं का रहना होता है, वहां पर शराब की अवैध डिलीवरी होती है। स्कूल और कॉलेज के लड़के साइकिल और स्कूटर से डिलीवरी करते हैं। सरकार इसे रोक नहीं पा रही है।  
Bihar Vidhan Sabha Live: राजद विधायकों ने अमित शाह पर बोला हमला, विधानसभा में आज चार संशोधन विधेयक होगा पेश
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद एमएलसी पर एनडीए के विधायक ने किया पलटवार
राजद एमएलसी सुनील सिंह पर पलटवार करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक दल के नेता और विधायक माधव आनंद ने कहा कि राजद वाले सुबह में कुछ और शाम में कुछ और बोलते हैं। वह लोग बेतुका बयान देते हैं। उन्होंने पता नहीं है कि शराबबंदी एक सफलतम कानून है। उन्हें अगर क्षमता है तो वह शराब की डिलीवरी करवा दें। किसी की इतनी हिम्मत है कि विधान मंडल परिसर में कोई शराब मंगवा लेगा। वह बेतुका बयान देते हैं। सुर्खियों में बने रहने के लिए वह ऐसा करते हैं। शिक्षा की कमी है। थोड़ा पढ़कर लिखकर उन्हें आना चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें