फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पहली बार मंत्री रामकृपाल यादव ने संभाली कृषि विभाग की कमान, कहा- किसानों की आय बढ़ाना ही प्राथमिकता

Tue, 25 Nov 2025 06:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Cabinet: कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य की सभी योजनाएं भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी रूप से लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़े, इसके लिए केंद्र सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
मंत्री राम कृपाल यादव ने संभाली कृषि विभाग की कमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नए कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। वह मीठापुर स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार संभाला। इस अवसर पर विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और विभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता किसानों की आय बढ़ाने की होगी। उनकी कोशिश होगी कि किसानों की आय को दोगुना-तीन गुना की जाए। किसानों को समय पर और उचित दाम पर खाद, बीज, पानी और बिजली मिल सके, यह मुहैया कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

Bihar: स्वास्थ्य विभाग में चार महीने के अंदर 32 हजार पदों पर होगी बहाली, मंत्री मंगल पांडेय ने किया बड़ा एलान
विज्ञापन


किसानों का हर तरह से मजबूत होना जरूरी है
मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग बेहद महत्वपूर्ण है और राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्रदेश की बड़ी आबादी अपनी आजीविका के लिए इस पर निर्भर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि विभाग का दायित्व उन्हें सौंपा है, इसलिए वह किसानों के हित तथा उनकी क्षमता बढ़ाने की दिशा में प्रभावी तरीके से काम करेंगे, ताकि कृषि उत्पादन में वृद्धि हो। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना है कि खुशहाल भारत के लिए किसानों का हर तरह से मजबूत होना जरूरी है। वह प्रधानमंत्री की इस परिकल्पना को साकार करने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें