पटना राजधानी के बेउर थाना क्षेत्र के बाल्मीकि चक के पास से बदमाशों ने प्रोफेसर के बेटे का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद बच्चे को काले रंग के स्कॉर्पियो से अपराधी भाग रहे थे। इस बीच पटना जंक्शन स्थित गोलंबर के पास काफी जाम लग गई। सड़क पर लगे जाम को ट्रैफिक पुलिस हटाने लगी। इस बीच पुलिस कर्मियों को देखकर अपहृत बच्चा गाड़ी पर से कूद गया। गाड़ी से बच्चे को कूदते देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अपने कब्जे में ले लिया। बच्चे से जब पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की गई तो डरा और सहमा हुआ बच्चा कुछ भी पुलिस को नहीं बता सका। इस बीच स्कॉर्पियो में से दो अपहरणकर्ता उतरकर बच्चे को पकड़ने लगे, लेकिन जब अपहरणकर्ताओं की नजर पुलिसकर्मियों पर पड़ी, तो अपराधी बच्चे को छोड़कर फरार हो गए।
यह खबर भी पढ़िये-Bihar : पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने किया आह्वान, कहा- बेरोजगारी दूर करने और पलायन रोकने के लिए दें साथ
बच्चे से पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की तो बच्चे ने अपहरण की पूरी कहानी सुना दी। पुलिसकर्मियों को बच्चे ने बताया कि अपराधी उसका अपहरण कर स्कॉर्पियो से लेकर भाग रहे थे। जाम में फंसने के कारण वह गाड़ी से कूद गया। अपहृत बच्चे का नाम आदित्य राज है और उसके पिता मोकामा में प्रोफेसर के पद पर नियुक्त है। बच्चे ने पुलिस कर्मियों को बताया कि स्कूल से लौट के दौरान काले रंग के स्कॉर्पियो उसके पीछे-पीछे चल रही थी। चलने के दौरान कुछ दूरी पर जाकर गाड़ी खड़ी हो जा रही थी। शाम को खेलने के लिए बाहर निकाला तो उसे स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया।
यह खबर भी पढ़ें-SIR Bihar : राहुल गांधी के पास आई वोट चोरी की शिकायत निकली फर्जी; प्रियंका गांधी को भी लगा था ऐसा झटका
अपहृत बच्चे ने बताया कि स्कॉर्पियो पर 7 लोग सवार थे। गाड़ी के अंदर मुंह पर कपड़ा रखकर गर्दन पर चाकू रखे हुए था। वह रो भी रहा था। इस बीच बदमाशों ने उसके साथ कई बार मारपीट भी की। अपहृत बच्चे ने बताया कि जब मैं पुलिसकर्मियों को पटना जंक्शन गोलंबर पर देखा तो गाड़ी पर से मौके का फायदा उठाकर कूद गया। अभी पटना जंक्शन पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एसआई कैलाश राम ने बताया कि गोलंबर पर जाम लगा हुआ था। जाम के दौरान एक काले रंग का एक स्कॉर्पियो वहां पर आई। अचानक बच्चा गाड़ी में से कूद कर बाहर निकाला। तब तक हम लोगों ने बच्चे को संभालने में लग गए। गाड़ी से दो लोग उतरे थे, लेकिन हम लोगों को देखकर मौके से भाग गए। इस मामले में सीसीटीवी कैमरे पर जांच चल रही है। गाड़ी की पहचान कर आगे कार्रवाई की जाएगी।