फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने किया आह्वान, कहा- बेरोजगारी दूर करने और पलायन रोकने के लिए दें साथ

Tue, 19 Aug 2025 10:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा

सार

Bihar : मुझे संगठन से निष्कासित करवा दिया, मगर हमें जनता के दिल से बाहर नहीं करवाया और जो जनता के दिल मे डेरा बना लिया वह बिहार के दिल मे डेरा बना लिया। ऐसे लोगों को यहाँ से शिकस्त दें। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिहार सरकार के पूर्व पर्यावरण मंत्री और विधायक तेजप्रताप यादव मनेर पहुंचे। मनेर के राम नगीना सिंह स्मारक के समीप नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सीधे तौर पर स्थानीय विधायक भाई वीरेंद्र को आड़े हाथों लिया। उन्होंने विधायक भाई वीरेंद्र का बगैर नाम लिए ही तेजप्रताप ने कहा कि उन्होंने हमें संगठन से निष्कासित करवा दिया।मगर हमें जनता के दिल से बाहर नहीं करवाया और जो जनता के दिल मे डेरा बना लिया वह बिहार के दिल मे डेरा बना लिया। तेजप्रताप यादव ने खुले शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों को यहाँ से शिकस्त दें। आज बिहार के युवा जनता, महिला, बुजुर्ग सभी विकास चाहते है। उन्होंने कहा कि पलायन की राजनीत नहीं चाहते हैं, हमारे हाथों को मजबूत करें हम पलायन रोकने के लिए रोजी रोजगार यही मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन


बिहार सरकार के पूर्व पर्यावरण मंत्री और विधायक तेजप्रताप यादव मनेर पहुँचकर चुनावी माहौल को गरम कर दिया है। वहीं उन्होने मनेर में एक क्रिकेट स्टेडियम की बनाने की घोषणा के साथ यह भी घोषणा किया कि मनेर नगर परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कुमार यादव हमारी पार्टी से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होंगे। इससे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव नगर परिषद के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव पूर्व खुली जीप पर रोड शो करते हुए खासपुर, छितनावा, गोरयास्थान, महिनावां समेत कई जगहों पर नुक्कड़ सभा भी की। वही काफी भीड़ समर्थकों की उमड़ी रही। इसके अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन में पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें