फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएम नीतीश के 'रामचंद्र' की घर वापसी जल्द, जदयू कार्यालय के बाहर स्वागत में लगे पोस्टर

Fri, 16 Jan 2026 06:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री जल्द ही जदयू की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। जदयू नेता आलोक गौतम और प्रिंस पटेल ने वीर चंद्र मार्ग में आरसीपी सिंह के स्वागत में पोस्टर तक लगा दिया है। इस पोस्टर के बाद आरसीपी सिंह की घर वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन
जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनसुराज के नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) के जनता दल यूनाईटेड में वापसी के कयास तेज हो गए हैं। पार्टी कार्यालय के बाहर उनके स्वागत में पोस्टर लग गए हैं। जदयू नेताओं ने आरसीपी सिंह के स्वागत में पोस्टर लगा दिया है। कहा कि जदयू परिवार में वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह का स्वागत है। इस पोस्टर ने सियासी गलियारे में हलचल तेज कर दी है। हालांकि, आरसीपी सिंह ने जदयू ज्वाइन करने को लेकर पार्टी के आलाकमान की ओर से अब तक कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन, सूत्र बता रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के पटना लौटते ही आरसीपी सिंह की वापसी हो जाएगी। ललन सिंह इजराइल दौरे पर गए हैं। इधर, आरसीपी सिंह के समर्थकों ने उनकी वापसी को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है। 

विज्ञापन


जदयू नेताओं का खुला समर्थन, विरोध लगभग खत्म
राजनीतिक पंडितों का कहना है कि एक वक्त में सीएम नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में एक रहे आरसीपी सिंह जल्द ही जदयू में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने हाल में ही सीएम नीतीश कुमार तारीफ कर इसका संकेत भी दे दिया है। नीतीश के राम कहे जाने वाले आरसीपी सिंह को लोकर जदयू के अंदर सकारात्मक माहौल है। वह पार्टी में वापसी करते हैं तो इससे किसी को ऐतराज नहीं होगा। वरिष्ठ नेताओं ने भी उनकी एंट्री की हरी झंडी दे दी है। वरिष्ठ विधायक श्याम रजक ने सार्वजनिक रूप से आरसीपी सिंह का स्वागत करते हुए कहा है कि जदयू उनका अपना घर है और वे कभी भी लौट सकते हैं। 
Bihar News: पटना में नितिन नवीन बोले- भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है BJP सरकार
विज्ञापन


भाजपा से हो गया था मोह भंग
बता दें कि आरसीपी सिंह जदयू कोर्ट से केंद्र में मंत्री बनाए गए थे। कुछ माह बाद सीएम नीतीश कुमार और उनके बीच की दूरी बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने जदयू छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि, भाजपा में भी उन्हें खास तवज्जो नहीं दी गई। लोकसभा चुनाव में वह किसी बड़ी जिम्मेदारी में नहीं दिखे। इस कारण उनका भाजपा से मोह भंग हो गया। और, उन्होंने नई पार्टी बना ली। .

अक्टूबर 2024 में बनाई थी अपनी पार्टी
जनता दल यूनाईटेड छोड़ने के बाद रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) ने अपनी नई पार्टी बना ली थी। इसका नाम उन्होंने 'आसा' रखा था। तब आरसीपी सिंह ने कहा था मेरी नई पार्टी का नाम आसा है। इसका मतलब है आप सबकी पार्टी। हमारा झंडा तीन रंगों का आयताकार होगा।
विज्ञापन


मार्च 2025 में जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की थी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह ने जन सुराज की सदस्यता मार्च 2025 में ग्रहण थी। उन्होंने अपनी पार्टी का विलय प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में कर दिया। इसके बाद वह प्रशांत किशोर के साथ काम करने लगे। बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के खिलाफ लगातार मोर्चा खोला। इतना ही नहीं जदयू प्रत्याशी के खिलाफ अपनी बेटी को जनसुराज के टिकट पर चुनावी मैदान में भी उतारा। हालांकि, यह सीट भी जनसुराज हार गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें