फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राम जानकी मठ के संचालक पर दो नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 04:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पीड़ित बच्चियों की मां से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी मठ संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के पालीगंज स्थित ऐतिहासिक बौद्धकालीन राम जानकी मठ के प्रबंधन समिति के संचालक सुरेश कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों से अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: ‘RJD के दोनों विधायक NDA में आते हैं तो मैं करुंगा स्वागत’, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा
 
चॉकलेट देने के बहाने कमरे में बुलाया
पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने नैहर आई थी। आरोप है कि इस दौरान उसकी दोनों नाबालिग बेटियां मठ के नीचे खेल रही थीं। तभी मठ प्रबंधन समिति के संचालक सुरेश कश्यप ने चॉकलेट देने का झांसा देकर बच्चियों को अपने कमरे में बुलाया। महिला का आरोप है कि वहां उन्होंने बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की और आपत्तिजनक वीडियो भी दिखाया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। भीड़ देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद महिला ने पालीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापामारी की और सुरेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तार संचालक सुरेश कश्यप ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि मठ की जमीन हड़पने की नीयत से उन्हें फंसाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar :  पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, राशन डीलर विक्रेता अपनी मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
 
अधिकारियों ने किया मठ का निरीक्षण
पालीगंज डीएसपी राजीव चंद्र सिंह, एसडीओ गरिमा लोहिया और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मठ का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार का बयान दर्ज किया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें