फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पीएम मोदी ने क्रिकेटर वैभव की मेहनत को सराहा, BCA की भूमिका को बताया अहम; ये वजह बनी वैभव की ताकत

Mon, 05 May 2025 06:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए वैभव के खेल, मेहनत और जुनून की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार का यह युवा खिलाड़ी आज देश को गर्व महसूस करा रहा है
विज्ञापन
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अलग-अलग स्तरों पर खेलने के जो मौके मिले, उन्होंने उसकी प्रतिभा को निखारने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने खास तौर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के काम और सोच की भी सराहना की।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए वैभव के खेल, मेहनत और जुनून की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार का यह युवा खिलाड़ी आज देश को गर्व महसूस करा रहा है और उसकी मेहनत हर युवा के लिए प्रेरणा है।

वैभव की इस सफलता के पीछे BCA अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी का भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने वैभव की प्रतिभा को बहुत पहले पहचान लिया था और हमेशा उसका हौसला बढ़ाया। तिवारी ने न सिर्फ वैभव पर भरोसा दिखाया, बल्कि बिहार क्रिकेट को एक मजबूत दिशा देने का काम भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैभव को अलग-अलग स्तरों पर खेलने का जो मौका मिला, वह उसके खेल को निखारने में बहुत काम आया। उसका समर्पण और अनुशासन तारीफ के काबिल है।

विज्ञापन


पढ़ें: आदेश की अवहेलना और लापरवाही पर महिला पीएसआई निलंबित, जानें पूरा मामला

BCA ने वैभव को BCCI के लगभग सभी घरेलू टूर्नामेंटों में खेलने का मौका दिलाया। उसकी हिम्मत बढ़ाई और हर मोड़ पर उसका मार्गदर्शन किया। इससे साफ है कि BCA सिर्फ आज नहीं, बल्कि आने वाले कल की तैयारी कर रहा है। आईपीएल में वैभव का प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि आज भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में क्रिकेट फैंस उसकी तारीफ कर रहे हैं। उसने न सिर्फ खुद को साबित किया, बल्कि बिहार और BCA का नाम भी रोशन किया। प्रधानमंत्री की यह तारीफ सिर्फ वैभव के लिए नहीं, बल्कि उन सभी बिहार के युवाओं के लिए हौसला बढ़ाने वाली है, जो सीमित साधनों में भी अपने सपनों को साकार करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें