फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आरा में हाईस्कूल की छत से गिरकर चपरासी की मौत, दो मंजिला इमारत की झोल की सफाई के दौरान हुआ हादसा

Sat, 27 Apr 2024 07:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Arrah News: प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन प्रभाकर ने बताया कि चपरासी की मौत की जानकारी मिली है, यह बेहद ही दुखद है। मौत कैसे हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक रामू राम चौरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में हाईस्कूल की सफाई के दौरान चपरासी की पैर फिसलने पर गिरकर मौत हो गई। उसके बाद आरा सदर अस्पताल में मृत चपरासी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इमादपुर थाना क्षेत्र के सहीपारा गांव निवासी रामू राम चौरी हाईस्कूल में चतुर्थ कर्मचारी के पद पर तैनात थे। वह शनिवार की सुबह स्कूल खोलकर दो मंजिला इमारत पर चढ़कर झोल साफ कर रहे थे। तभी पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन जब तक पहुंचते और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, तब तक रास्ते में ही रामू राम की मौत हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद पुलिस और मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चपरासी के शव को आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे पवन कुमार बताया कि हर दिन की तरह आज भी वह स्कूल में सुबह सफाई करने पहुंच गए थे। आज वह दो मंजिला इमारत पर चढ़कर साफ-सफाई कर रहे थे, तभी पैर फिसल गया जिससे उनकी मौत हो गई।
 
मामले में प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन प्रभाकर ने बताया कि चपरासी की मौत की जानकारी मिली है, यह बेहद ही दुखद है। मौत कैसे हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है। उसके बाद मृत चपरासी के परिजनों को उचित मुआवजा और नियमानुसार अनुकंपा की नौकरी देने का प्रयास किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें