मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के कतरीसराय थाना क्षेत्र स्थित तालाब में मछली पकड़ने के दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।