फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पटना हाईकोर्ट ने नव निर्वाचित विधायकों को भेजी नोटिस, इन राजनीतिक पार्टियों ने दायर की याचिका

Wed, 10 Dec 2025 11:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव संपन्न हो गया और एनडीए की सरकार भी बन गई, लेकिन राजनीतिक टकराहट अभी भी बरकरार है। इसीलिए चार विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणामों से असंतुष्ट राजनीतिक पार्टियों ने पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
पटना हाई कोर्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुकी। भारी बहुमत से एनडीए की सरकार भी बन गई, लेकिन चुनावी टकरार अब भी कायम है। ये अलग बात है कि यह चुनावी जंग राजनीतिक मैदान से निकलकर पटना हाईकोर्ट के पास पहुँच गया है। दरअसल चार विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणामों से असंतुष्ट राजनीतिक पार्टियों ने पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन राजनीतिक पार्टियों में राष्ट्रीय जनता दल, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी शामिल हैं। इन याचिकाओं में नवनिर्वाचित विधायकों की जीत को चुनौती दी गई है, जिस पर अदालत ने सुनवाई शुरू करते हुए दो विधायकों को नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Patna Airport: इंडिगो की कुछ फ्लाइट 15 दिसंबर तक रद्द, एयरपोर्ट डायरेक्टर बोले- अब हालात काफी हद तक सामान्य
विज्ञापन


इन सीटों पर फंसा पेंच, कोर्ट ने लिया सख्त रुख
पटना हाईकोर्ट ने नरपतगंज और मधुबनी विधानसभा सीटों के मामले में सख्त रुख अपनाया है। नरपतगंज सीट के राजद उम्मीदवार मनीष यादव ने भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक देवयंती यादव के निर्वाचन को चुनौती दी है। इसको लेकर जस्टिस शशि भूषण प्रसाद सिंह की एकलपीठ ने सुनवाई करते हुए विधायक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं मधुबनी सीट के रालोजपा उम्मीदवार गणेश कुमार महरान ने रालोमो विधायक माधव आनंद की जीत पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में जस्टिस अशोक कुमार पांडेय की बेंच ने भी नवनिर्वाचित विधायक को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया है। मोहिउद्दीननगर सीट की राजद उम्मीदवार डॉ. इज्या यादव ने भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार सिंह के निर्वाचन को गलत बताया है। टेकारी के हम उम्मीदवार डॉ. अनिल कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अजय कुमार की जीत के खिलाफ याचिका दायर किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें