फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पटना सिटी में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, एक गंभीर घायल; इलाके में दहशत

Mon, 12 Jan 2026 09:54 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय बिट्टू कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ममेरा भाई राकेश कुमार घायल है। पुलिस जांच में जुटी है और घटना से इलाके में दहशत है।
 
विज्ञापन
मृतक बिट्टू कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरानंद शाह गली के पास सोमवार दोपहर अपराधियों ने 18 वर्षीय युवक बिट्टू कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना में उसके साथ मौजूद ममेरा भाई राकेश कुमार भी चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 
शहीद भगत सिंह चौक जा रहे थे दोनों भाई
मृतक के मामा नन्हकी राय ने बताया कि बिट्टू कुमार और राकेश कुमार घर से निकलकर शहीद भगत सिंह चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गली के मोड़ पर कुछ युवकों ने दोनों को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।
 
मारपीट के दौरान चाकू से हमला
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, मारपीट के दौरान हमलावरों के साथ छीना-झपटी भी हुई। इसी बीच अपराधियों ने बिट्टू कुमार की गर्दन के पास चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावरों ने राकेश कुमार पर भी चाकू से वार किया, जो उसके हाथ में लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना में खौफनाक वारदात! होटल मालिक की पत्नी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
 
अस्पताल में मृत घोषित
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बिट्टू कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि राकेश कुमार का इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन

 
परिवार में मचा कोहराम
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना मिलने पर चौक थाना और खाजेकला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें