फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : स्कूलों की छुट्टी बढ़ी; बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट

Thu, 08 Jan 2026 03:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अभी भी हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलने की आशंका है। स्कूल की छुट्टी बढ़ रही है।
विज्ञापन
बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड से अभी भी राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को भी बिहार में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने पूरे बिहार को अपनी आगोश में ले लिया है। आलम यह है कि मधुबनी को छोड़ प्रदेश के 37 जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे लुढ़क गया है। राजधानी पटना में कोहरे का कहर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। गुरुवार सुबह पटना में विजिबिलिटी घटकर मात्र 50 मीटर रह गई, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई इलाकों में ओस की इतनी सघनता थी कि सड़कों पर बारिश जैसा अहसास हुआ। कोहरे की मार विमान सेवा और ट्रेनों पर भी पड़ी है। हालत को देखते हुए जिलाधिकारी ने आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी 11 जनवरी तक बढ़ा दी है। कई जिलों में पहले ही 11 तक छुट्टी है, शेष पटना को देखकर अब यह अवकाश बढ़ा देंगे। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Hooch Tragedy : जहरीली शराब से पिता की मौत, बेटे की आंखों की रोशनी गई; नए साल का पहला मामला, हड़कंप

एयर फ्लाइट्स भी प्रभावित 
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सबसे ठंडा जिला भागलपुर रहा जहां का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं गया, छपरा, शेखपुरा और किशनगंज में पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में ओस की बूंदें भी बारिश की तरह गिरती नजर आई। इस वजह से हवाई सफर भी प्रभावित रहा। पटना एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण 5 जोड़ी उड़ानें रद्द कर दी गई, जबकि 22 फ्लाइट्स विलंब से उड़ी।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar news : सरसों खेत के ऊपर उड़ रहा था बिहार पुलिस का ड्रोन, चार साल की बच्ची का शव दिखा तो मचा हड़कंप

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, 30km की रफ्तार से चलेगा सर्द झोंका

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बर्फीली हवाएं सीधे मैदानी राज्यों की ओर आ रही हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठिठुरन महसूस होगी। अगले 3 से 4 दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि खुले मैदानों, हाईवे और खेतों के आसपास ठंड का असर शहरों के मुकाबले कहीं अधिक रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने बढ़ती कनकनी और शीतलहर को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को मौसम  बाहर निकलते समय कान और छाती को पूरी तरह ढक कर रखने की सलाह दी है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें