फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कुख्यात नक्सली भोजपुर से गिरफ्तार, औरंगाबाद के MLC आवास पर नक्सल हमला करने का भी आरोप

Sun, 26 May 2024 12:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bhojpur News: भोजपुर के चरपोखरी थाना पुलिस ने सिलेंडर बम प्लांट करने में नौ साल से फरार चल रहे एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली पर 2018 में औरंगाबाद के एमएलसी राजन सिंह के घर पर नक्सली हमला करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात नक्सली विजय राज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कुख्यात नक्सली राजकुमार सिंह उर्फ विजय सिंह उर्फ शुक्ला जी को भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र में छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नक्सली के खिलाफ कई नक्सली वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। इनमें 2018 में औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के सुदी बिगहा में एमएलसी राजन सिंह के घर पर नक्सली हमला भी शामिल है। इस हमले में एमएलसी के चाचा की हत्या कर दी गई थी और उनके आवासीय परिसर में खड़े वाहनों में आग लगा दी गई थी। इस घटना में नक्सली राजकुमार सिंह की भूमिका थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भोजपुर के चरपोखरी थाना पुलिस ने सिलेंडर बम प्लांट करने में नौ साल से फरार चल रहे एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी राज कुमार उर्फ विजय सिंह उर्फ शुक्लाजी के तौर पर हुई है। उसे एसटीएफ की मदद से सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरहट्टा कला गांव से गिरफ्तार किया गया है। भोजपुर के साथ औरंगाबाद पुलिस को भी उसकी तलाश थी। उसके खिलाफ पूर्व में भोजपुर, गया, औरंगाबाद और अरवल जिलों में नक्सल संबंधी मामले दर्ज हैं। 2019 में गया के आमस थाना पुलिस ने एक नक्सली कांड में उसे जेल भी भेजा था। बताया जा रहा है कि फिलहाल नक्सली राजकुमार सिंह गया जिले के संदीप यादव गिरोह का अगुवा था।

एसडीपीओ राहुल सिंह की ओर से चरपोखरी थाने में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि चरपोखरी थाने में पूर्व में दर्ज विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट और सीएल एक्ट में वांछित नक्सली राज कुमार उर्फ विजय सिंह उर्फ शुक्ला किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में सिकरहट्टा कला गांव में कहीं छिपा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी कन्हैया कुमार और थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने एसटीएफ की मदद और तकनीकी सूत्र के जरिए तत्काल सिकरहट्टा कला गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ पूर्व में सहार थाने में 2009 में हत्या, 2014 में हथियार बरामदगी, चरपोखरी थाने में रंगदारी वसूलने और गया के आमस थाने समेत अन्य थानों में एक दर्जन से ज्यादा नक्सली कांड दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें