फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नीतीश कुमार ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब में लगाई हाजिरी, मतगणना से पहले गुरु के दरबार में माथा टेका

Wed, 12 Nov 2025 06:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: पटना साहिब गुरुद्वारा के ग्रंथी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिरोपा भेंट कर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का आशीर्वाद दिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से ठीक दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा, पटना साहिब पहुंचे। उन्होंने गुरु के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर पटना साहिब गुरुद्वारा के ग्रंथी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिरोपा भेंट कर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का आशीर्वाद दिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ जदयू नेता अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी मौजूद रहे। तीनों ने गुरु के दरबार में हाजिरी लगाई और राज्य में शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


पढे़ं: तेजस्वी यादव के गांव वालों ने एग्जिट पोल को बताया गलत, बोले- महागठबंधन की बनेगी सरकार

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को संपन्न हुआ। इसके बाद बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वे शांतिपूर्ण मतदान के लिए ईश्वर का धन्यवाद करने और आगामी मतगणना से पहले आशीर्वाद ग्रहण करने निकले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें