राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन को बधाई देते पीएम मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प से प्रेरित होकर निरंतर आगे बढ़ रही भाजपा
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यक्ति से बड़ा संगठन और संगठन से बड़ा देश” की राष्ट्रभावना को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक जीवंत विचारधारा है, जिसकी नींव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान मनीषियों ने रखी। पार्टी के अनुसार भाजपा में राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का पवित्र अनुष्ठान है, जहां नेतृत्व वंश परंपरा से नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम, त्याग और अटूट प्रतिबद्धता से उभरता है। इसी संगठनात्मक परंपरा और सामूहिक सोच का परिणाम है कि नितिन नवीन को राष्ट्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जब हर कार्यकर्ता ‘स्व’ से ऊपर उठकर ‘सर्व’ की भावना के साथ कार्य करता है, तभी सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होता है, और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प से प्रेरित होकर निरंतर आगे बढ़ रही है।
भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न।
- फोटो : सोशल मीडिया।
ऋतुराज सिन्हा बोले- बिहार के लिए गर्व का विषय है
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तीन अत्यंत महत्वपूर्ण तथ्यों को रेखांकित करता है। पहला, यह बिहार के बदलते स्वरूप और उसकी बढ़ती नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जिस बिहार को कभी पिछड़ेपन की संज्ञा दी गई थी, आज वही बिहार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की अगुवाई करने में सक्षम बनकर उभरा है। यह समस्त बिहारवासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब विश्वभर में युवा पीढ़ी और Gen-Z को लेकर कई तरह की भ्रांतियाँ हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 21वीं सदी के भारत का नेतृत्व एक 45 वर्षीय युवा के हाथों सौंपकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि भारतीय जनता पार्टी को देश के युवाओं की क्षमता, प्रतिभा और दूरदृष्टि पर पूर्ण विश्वास है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो कार्यकर्ताओं को गढ़ता है, उन्हें संस्कार, विचारधारा और संगठनात्मक प्रशिक्षण देकर नेतृत्व के लिए तैयार करता है। नितिन नवीन जी इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जिन्होंने कम आयु से ही संगठन में कार्य करते हुए आज इस महत्वपूर्ण दायित्व तक का सफर तय किया है।
नई पीढ़ी की शक्ति और युवा ऊर्जा की जीत
भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। मात्र 45 वर्ष की आयु में निर्विरोध रूप से भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने को संगठन में नई पीढ़ी की शक्ति और युवा ऊर्जा की जीत के रूप में देखा जा रहा है। बिहार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले नितिन नवीन को एक कुशल संगठनकर्ता और मजबूत नेतृत्वकर्ता बताया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में, करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नितिन नवीन भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और अंत्योदय, विकास तथा सशक्त भारत के संकल्प को और गति देंगे। साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव में फिर से बहुमत हासिल करने और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में पार्टी को मजबूत करने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
Nitin Nabin: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे नितिन नवीन के बारे में 5 खास बातें; कहां से शुरू हुआ था सफर?