फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरक्की रास नहीं आई: पटना में भतीजे ने सगे चाचा को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; आरोपी मौके से हुआ फरार

Sat, 21 Jun 2025 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही पूर्वी एसपी परिचय कुमार और कंकड़बाग थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। एसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या आरोपी झुनझुन यादव ने की है, जो नशे का आदी है और पहले भी परिवार में झगड़े करता रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई। एक युवक ने अपने सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सूरज यादव के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम उनके ही भतीजे झुनझुन यादव उर्फ सतेंद्र यादव ने दिया, जो मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूरज यादव घर में रंगाई-पुताई का काम करवा रहे थे। उसी दौरान झुनझुन घर में आया और चाचा पर तंज कसते हुए बोला  कि चाचा जी, खूब तरक्की हो रही है!" इसके बाद वह कमरे में गया और पिस्टल निकालकर सूरज यादव के सिर और चेहरे पर गोली चला दी। मौके पर ही सूरज यादव की मौत हो गई। भागते समय आरोपी ने मोहल्ले के अन्य लोगों पर भी फायरिंग की, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


पढ़ें:  चारपाई से गिरने से हुई बच्चे की मौत, तांत्रिक महिला ने किया जिंदा करने का दावा; शव कब्र से निकाला

घटना की सूचना मिलते ही पूर्वी एसपी परिचय कुमार और कंकड़बाग थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। एसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या आरोपी झुनझुन यादव ने की है, जो नशे का आदी है और पहले भी परिवार में झगड़े करता रहा है। यहां तक कि उसने पूर्व में सूरज यादव की पत्नी पर भी हमला किया था।

मृतक की बेटी लवली कुमारी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ घर पर थी। उसी दौरान यह घटना हुई। वारदात के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि सूरज यादव की हत्या पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें