फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए युवक को मोहल्लेवालों ने जमकर पीटा, बाइक और मोबाइल भी छीना

Wed, 10 Sep 2025 07:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Bihar News Hindi: घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को भीड़ से छुड़ाकर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर थाना क्षेत्र के धड़हरा मोहल्ले में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को लोगों ने पकड़कर जमकर पीट दिया। मोहल्ले के लोग युवक को कुछ दिनों से नोटिस कर रहे थे। गुस्साए लोगों ने उसे पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

घायल युवक गजराजगंज का रहने वाला करीमन कुमार है। वह पिछले तीन साल से धड़हरा निवासी अपनी प्रेमिका से कॉल पर बातचीत करता था। बुधवार को जैसे ही वह अपनी प्रेमिका के गली से गुजर रहा था, लोगों ने उसे पकड़ लिया और पहले पूछताछ की, फिर जमकर पीटा।

विज्ञापन


पढ़ें;  'सड़क नहीं तो वोट नहीं', रोड की बदहाली से नाराज लोगों ने लगाए बैनर, वोट बहिष्कार की दी चेतावनी

घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को भीड़ से छुड़ाकर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

करीमन कुमार ने बताया कि उसे पिटाई के दौरान लोगों ने 10 हजार रुपये, बाइक और मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, करीमन किसी शादीशुदा महिला से बात करता था, और इसी कारण लोगों ने उसे पीटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें