फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिजली विभाग की लापरवाही ने कैमूर को जाम में फंसाया, स्कूली बस-एंबुलेंस तक फंसी; लोग परेशान

Sat, 20 Sep 2025 05:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar: यात्री कमलेश सिंह ने बताया कि जाम के कारण वे मुगलसराय से पकड़ने वाली ट्रेन से चूकने की स्थिति में पहुंच गए। वहीं, अनुराग केसरी ने कहा कि बिना परमिशन के सड़क जाम कराकर जनता को मुसीबत में डालना गंभीर लापरवाही है।
विज्ञापन
सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग की लापरवाही और कॉन्ट्रैक्टर की मनमानी से शुक्रवार को भभुआ शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। उप विकास आयुक्त के आवास के पास सड़क के एक हिस्से को बिना अनुमति ब्लॉक कर दिया गया, जिससे स्कूली बस, एंबुलेंस और आम राहगीरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

सुबह से ही भभुआ मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल रहा। बिजली विभाग के कॉन्ट्रैक्टर ने बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के सड़क के एक ओर खुदाई का काम शुरू करा दिया। इसकी वजह से जाम की स्थिति बन गई और कई जरूरी वाहन फंस गए।

लोगों की नाराजगी

विज्ञापन

यात्री कमलेश सिंह ने बताया कि जाम के कारण वे मुगलसराय से पकड़ने वाली ट्रेन से चूकने की स्थिति में पहुंच गए। वहीं, अनुराग केसरी ने कहा कि बिना परमिशन के सड़क जाम कराकर जनता को मुसीबत में डालना गंभीर लापरवाही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पढ़ें:  'देश के लोकतंत्र पर इन्हें भरोसा नहीं', केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद का राहुल गांधी पर हमला

कॉन्ट्रैक्टर का पक्ष

विज्ञापन

कॉन्ट्रैक्टर विजय कुमार सिंह ने कहा कि यह काम उप विकास आयुक्त आवास पर लगे 33,000 वोल्ट की लाइन को अंडरग्राउंड करने के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में आगे की जानकारी बिजली विभाग के एसडीओ इंजीनियर देंगे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक पत्रकार से सूचना मिली थी कि कैमूर स्तंभ के पास सड़क जाम है। जांच में पाया गया कि बिना किसी सूचना और अनुमति के सड़क ब्लॉक कर काम कराया जा रहा था। तत्काल प्रभाव से कार्य रुकवाया गया और यातायात बहाल कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की मनमानी से पूरे शहर की व्यवस्था बिगड़ जाती है। प्रशासन को चाहिए कि जिम्मेदार अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर पर कड़ी कार्रवाई करे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें