फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रवक्ता नीरज सिंह बोले- भाइयों की उम्र में मात्र 6 महीने का अंतर कैसे?

Sun, 16 Feb 2025 05:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने बिहार शरीफ के सोगरा हाई स्कूल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी जन्मतिथि तक में घोटाला है। 
विज्ञापन
दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते नेतागण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार की सभी पार्टियां अपने अपने स्तर से चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को बिहार शरीफ़ के सोगरा हाई स्कूल के मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनडीए के सभी पांच दलों के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने लालू परिवार पर हमला बोला। तेजस्वी के लिए कहा कि तुम बिहार के नेतृत्वकर्ता बनने का दावा करते हो, 420 केस के आरोपी तो तुम ही हो। यहां जो मंत्रीगण हैं, सांसदगण हैं, विधायकगण हैं, इन्हें सबसे कम वेतन मिलता है। और ये कहते हैं कि इन्हें मात्र 11812 रुपया वेतन मिलता है। यह कितना बड़ा जालसाज परिवार है। यह बताने की जरूरत नहीं है। हमारे नेता ने कड़ी मेहनत से इस बिहार को सजाया है। 13 वर्ष की उम्र में ही तेजस्वी को राबड़ी देवी ने खेल कीर्ति सम्मान से नवाजा था। तब क्या ये गिल्ली-डंडा खेलते थे। 2003 में खेल के क्षेत्र में सबसे बड़ा सम्मान 'खेल कीर्ति' होता था, जिसे राबड़ी देवी ने अपने ही बेटे को देने का काम किया।

जन्मतिथि में घोटाला
चुनावी हालफ़नामे में लिखी गई जन्मतिथि को लेकर तेजस्वी और तेज प्रताप को घेरते हुए नीरज सिंह ने कहा कि तेज प्रताप के जन्म तिथि 9 नवंबर 1989 और तेजस्वी यादव की जन्मतिथि है 16 अप्रैल 1989 इस आधार पर तेजस्वी यादव बड़े हो गए। दोनों की जन्मतिथि में मात्र 6 महीना 23 दिन का ही अंतर है। इन्होंने जन्मतिथि में भी घोटाला किया है। खेल के क्षेत्र में शराब के कम्पनियों से पैसा लिया है। अपने वेतन को कम करके बताया है। ऐसे लोगों से बचकर रहने की जरूरत है। लालू यादव का पटना में ही 43 बीघा 12 कट्ठा 16 धुर जमीन पटना में है। इसके अलावा 450 सौ करोड़ से ऊपर की संपत्ति है। हम आप लोगों से या विनती करने आए हैं कि 2025 में 225 से अधिक सीटें जीतकर फिर से नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएं।
विज्ञापन


आज बिहार तरक्की की राह पर
वहीं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 के पहले का बिहार आप देख लीजिए। किस हालत में था और अब का बिहार कैसा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार तरक्की की राह पर है। सबसे ज्यादा महिला पुलिस आज बिहार राज्य में है। हम लोगों ने हर क्षेत्र में नौकरी और रोजगार देने का काम किया है। आज हर टोला कस्बे में पक्की सड़क है, बिजली है, पानी है, सुशासन का राज स्थापित है। इस मौके पर भारी संख्या में पांचों दल के कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष, 6 विधानसभा के विधायक, मंत्री, सांसद मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें