Bihar: सुरक्षा कारणों से या प्रशासनिक निर्णय के तहत विधायक रीतलाल यादव को बेऊर जेल से भागलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बाहुबली छवि वाले विधायक रीतलाल यादव पर एक बिल्डर से रंगदारी मांगने का आरोप है। इस मामले में पटना पुलिस ने उनके आवास पर छापेमारी की थी।
दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रीतलाल यादव को पटना के बेऊर जेल से हटाकर भागलपुर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बाहुबली छवि वाले विधायक रीतलाल यादव पर एक बिल्डर से रंगदारी मांगने का आरोप है। इस मामले में पटना पुलिस ने उनके आवास पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन
इस दौरान कई अहम दस्तावेजों के साथ लाखों रुपये नकद भी बरामद किए गए थे। कार्रवाई के दौरान पटना जिला पुलिस की एक हजार से अधिक की फोर्स, एसटीएफ और राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम भी शामिल थी। छापेमारी रीतलाल यादव के आवास समेत कई ठिकानों पर की गई, जिससे इलाका छावनी में तब्दील हो गया था।
पुलिस के दबाव के बाद राजद विधायक रीतलाल यादव, उनके भाई टिंकू और साला पिंकू समेत कई लोगों ने दानापुर अनुमंडल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए पटना के बेऊर जेल में रखा था। अब सुरक्षा कारणों से या प्रशासनिक निर्णय के तहत उन्हें बेऊर जेल से भागलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।