फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna: दुर्गा मंदिर में रामनवमी की पूजा रही थीं महिलाएं, अचानक बदमाशों ने लगा दी आग; फिर हुआ ऐसा...

Thu, 30 Mar 2023 11:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में रामनवमी की पूजा के वक्त दुर्गा मंदिर में आग लग गई। इसमें मंदिर प्रांगण में रखे कीमती सामान जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर समय रहते ही काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
अगलगी के बाद मंदिर में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में रामनवमी की पूजा के वक्त दुर्गा मंदिर में आग लग गई। इसमें मंदिर प्रांगण में रखे कीमती सामान जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर समय रहते ही काबू पा लिया गया। अगलगी के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन

घटना दानापुर शाहपुर थाना इलाके के सरारी स्थित दुर्गा मंदिर की है। गुरुवार को अचानक आग लग गई। शाहपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि दुर्गा मां का मंदिर सरारी गांव में स्थित है और गुरुवार को किसी असामाजिक तत्व द्वारा शरारत के उद्देश्य मंदिर के गर्भ गृह में आग लगा दिया गया था। इससे मंदिर में रखे गए पूजा सामग्री और कपड़े जलकर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी इस मामले में मदद ली जा रही है। मंदिर में आगे से ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 

आग की लपटें देख महिलाएं घबरा गईं...
आसपास के लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह मंदिर प्रांगण में कुछ महिलाएं पूजा कर रही थी। इस बीच गांव के असामाजिक तत्वों ने मंदिर में आग लगा दी और फरार हो गए। आग की लपटें देख महिलाएं घबराकर इधर-उधर भागने लगीं। जब तक लोग समय पाते तबतक गर्भ गृह में कई सामान जलकर राख हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि असामाजिक तत्वों के लगातार मंदिर में पूजा करने आए लोगों को परेशान करते हैं। हमलोग उनसे परेशान हो चुके हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द इन बदमाशों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें