मंत्री विजय चौधरी का स्वागत करते सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया और पीआर टीम की अहम भूमिका
मंत्री ने विभाग की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया व पब्लिक रिलेशन टीम और सोशल मीडिया टीम के कामकाज की जानकारी ली। सचिव ने मंत्री को जानकारी दी कि सूचना विभाग की सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन (पीआर) की बड़ी टीम राज्य के सभी विभागों के कामकाज का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है। सोशल मीडिया टीम में कुल 69 लोग अलग-अलग विभागों के लिए कार्यरत हैं। इनमें सभी विभागों के लिए सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव काम करते हैं, जो संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं पर जागरूकता, आवेदन प्रक्रिया, विभागीय नवीनतम आयोजनों या कार्यक्रमों की जानकारी, फील्ड विजिट्स आदि जनता तक पहुंचाते हैं। इसके साथ ही फॉलोअर्स, रीच, व्यूज, एंगेजमेंट को सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से बढ़ाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि पीआर टीम सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा रही है। इसके लिए टीम विज्ञापन, प्रेस रिलीज, प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य संचार माध्यमों के जरिए सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करती है। अखबार, टीवी, रेडियो, डिजिटल मीडिया, होर्डिंग व बैनर के माध्यम से सही और सटीक जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के अलावा भ्रामक या गलत खबरों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए तथ्यों के आधार पर सही जानकारी लोगों के बीच ला रही है। योजनाओं के सफलता की कहानी, ग्राउंड-लेवल की वास्तविक रिपोर्ट व जागरूकता भी फैला रही है।
Bihar: पहली बार मंत्री रामकृपाल यादव ने संभाली कृषि विभाग की कमान, कहा- किसानों की आय बढ़ाना ही प्राथमिकता
मंत्री विजय चौधरी का स्वागत करते सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला
राज्य में 800 से अधिक इन्फ्लुएंसर चयनित
बिहार सोशल मीडिया एवं अन्य ऑनलाइन मीडिया नियमावली, 2024 (जिसे सामान्यतः सोशल मीडिया पॉलिसी कहा जा रहा है) तकनीकी विकास के साथ विकसित हो रहे सोशल मीडिया, वेब पोर्टल और अन्य ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से सरकार की नीति, लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों का जनहित में व्यापक प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता के लिए बनाई गई है। इसके तहत विभाग के सोशल मीडिया से कुल 806 इन्फ्लुएंसर, 13 मोबाइल एप और 287 वेब मीडिया चयनित (इम्पैनल) हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से बिहार सरकार के सभी विभागों की वेबसाइट का एकीकृत संचालन किया जाता है। शीघ्र ही इसके नए वर्जन को नए स्वरूप और फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान अपर सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, विधुभूषण चौधरी ,संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय , विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंद सहित विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।