फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भीषण गर्मी के कारण कई छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

Thu, 24 Jul 2025 05:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही बीमार छात्राओं के परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहीं, विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने की खबर फैलते ही स्थानीय लोग भी स्कूल व अस्पताल में जुटने लगे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक स्थित कन्या उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी के कारण कई छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्कूल में पढ़ाई के दौरान गर्मी के चलते चार छात्राएं अचानक चक्कर खाकर गिर गईं। छात्राओं की तबीयत बिगड़ते ही विद्यालय प्रशासन की ओर से तत्काल सभी को पंडारक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक छात्रा की हालत गंभीर पाई, जिसे बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, बाढ़ रेफर कर दिया गया है। शेष तीन छात्राओं का इलाज पंडारक अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन


पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को अपने सांसद से क्यों करना पड़ा सवाल? जानें, क्या-क्या पूछा

घटना की सूचना मिलते ही बीमार छात्राओं के परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहीं, विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने की खबर फैलते ही स्थानीय लोग भी स्कूल व अस्पताल में जुटने लगे।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार गर्मी के कारण जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, क्लास में बैठे-बैठे कई छात्राओं की हालत बिगड़ने लगी। कुछ छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। हमने तुरंत स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सभी को अस्पताल पहुंचाया।

गौरतलब है कि बिहार में इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही लू से बचाव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें