युवाओं ने ध्यान से समझी कलाकारी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इस आयोजन के मुख्य जज कार्टूनिस्ट पवन टून, मशहूर कार्टूनिस्ट नीरद, आर्टिकला की फाउंडर स्नेहा और बिहार कला पुरस्कार से सम्मानित नीतू सिंह थे जिन्होंने इस कॉन्टेस्ट के विजेता का चयन किया। इस आयोजन के प्रथम विजेता शुभम राज को ₹10,000 का नगद पुरस्कार, ग्राफिक डिजाइनिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट मिला, वहीं प्रथम रनरअप अनुज कुमार को ₹6000/- और दूसरे रनरअप संदीप कुमार को ₹4000/- का नगद पुरस्कार और सर्टिफिकेट मिला। इस प्रतियोगिता के अन्य 3 प्रतिभागी ईशा, किशन व अंकित, जिन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन कर कॉन्टेस्ट के स्तर को बढ़ाया उन्हें ₹1000/- का नगद पुरस्कार और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से नवाज़ा गया।
लूंस कार्निवल के आयोजक और फाउंडर्स मीनाक्षी और शाकांक्ष ने कहा - हमारा उद्देश्य बिहार के कलाकारों को एक अच्छा प्लेटफॉर्म देना है ताकि वो अपना रुझान कला के तरफ रखे और एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट इंडस्ट्री का निर्माण हो। 2018 में स्थापित लूंस एक क्रिएटिव कंपनी है जो कॉरपोरेट डिजाइन, प्रिंट एंड मार्केटिंग के लिए जानी जाती है।