भारतीय रेलवे ने यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए शनिवार की शाम पांच अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाईं। रेलवे बोर्ड के वॉर रूम से पूरी स्थिति पर सीधा नियंत्रण रखा गया और स्टेशनों पर भीड़ की लाइव मॉनिटरिंग की गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्वयं रेलवे बोर्ड में मौजूद रहे और उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भीड़ को देखते हुए समय पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की योजना बनाई है। तीर्थयात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे हर संभव प्रयास कर रहा है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
रेलवे का उद्देश्य तीर्थयात्रियों और आम यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना है। टिकटों की बिक्री की निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भीड़ को मैनेज किया जाए और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिले।